{"_id":"59b1a1d04f1c1bfd7f8b4dfa","slug":"class-eight-student-commits-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा आठ के छात्र ने लगाई फांसी, ब्ल्यू व्हेल सुसाइड गेम खेलने की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा आठ के छात्र ने लगाई फांसी, ब्ल्यू व्हेल सुसाइड गेम खेलने की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के इंदिरानगर के डी ब्लॉक स्थित ननिहाल में रह रहे 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र ने बृहस्पतिवार दोपहर फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने ब्ल्यू व्हेल सुसाइड गेम खेलते हुए खुदकुशी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
हालांकि, शुरुआती छानबीन में पुलिस को उसके मोबाइल फोन पर ब्ल्यू व्हेल अथवा किसी अन्य जानलेवा गेम का लिंक अथवा डाउनलोड नहीं मिला है। मोबाइल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आदित्यवर्धन सिंह हरदोई निवासी अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह का बेटा था। एक साल पहले मां अरुणा उसे पढ़ाई के लिए लखनऊ पिता उदय प्रकाश सिंह के घर ले आई थीं। उदय का पब्लिकेशन हाउस है और अरुणा वहीं नौकरी भी करती हैं।
विज्ञापन
बेटा निर्मला कान्वेंट स्कूल में पढ़ता था। बकौल अरुणा, बेटे की परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को भी उसका पेपर था। बुधवार शाम तक वह दोस्तों के साथ खेलता रहा। दोपहर करीब एक बजे दादी सरला ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिला तो सरला उसके कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलकर देखा तो आदित्य का शव फंदे से लटका हुआ था। आदित्य को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवारीजनों का कहना था कि आदित्य पढ़ाई में होशियार था। एक सप्ताह से वह दिनभर मोबाइल में कोई गेम जरूर खेलता रहता था। अक्सर वह अकेले में देर रात तक गेम खेलता था। हो सकता है कि वह ब्ल्यू व्हेल हो।