{"_id":"8920864118d07dc10bf34c32588c9470","slug":"cheating-on-the-name-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार में निकालकर इश्तहार, लूट लिए 66 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखबार में निकालकर इश्तहार, लूट लिए 66 हजार
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 13 Oct 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना क्षेत्र में जालसाजों ने एक दैनिक अखबार में मसाज पार्लर में नौकरी का लुभावना विज्ञापन निकाला। झांसे में आए युवक से एडवांस के नाम पर खाते में 66 हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन
एक हफ्ते बीतने के बावजूद काम न मिलने पर युवक ने फोन किया तो जालसाज टरकाने लगा। इसके बाद युवक को बुलाया और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
आशियाना के सेक्टर एच निवासी महेंद्र नौकरी की तलाश में था। पांच सितंबर को एक अखबार में मसाज पार्लर में नौकरी का विज्ञापन देख दिए गए नंबर पर फोन किया। चरनजीत कौर नामक शख्स से बातचीत हुई।
विज्ञापन
पढ़ें- इस ठग ने थानेदारों को बनाया अपना शिकार
मिलने के लिए पावर हाउस चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर चरनजीत ने बताया कि नौकरी में 20 हजार प्रति माह मिलेंगे, लेकिन इससे पहले एक लाख रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
महेंद्र ने इतने रुपये एक साथ जमा करने पर असमर्थता जताई। इस पर उसने 65 से 70 हजार रुपये एडवांस जमा करने को कहा। महेंद्र ने 7 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा पावर हाउस शाखा में 66 हजार रुपये जमा कर दिए।
इसके बाद जब चरनजीत को फोन मिलाया तो एक हफ्ते बाद रूपाली मसाजियर में नौकरी दिलाने की बात कही। एक हफ्ते बाद महेंद्र ने फोन मिलाया तो चरनजीत ने व्यस्त होने की बात कह टरका दिया।
पढ़ें- व्यापारी का मकान गिरवी रख, बैंक से लिए 2.5 करोड़
इसके बाद लगातार टाल-मटोल करने लगा। 10 अक्तूबर को फोन करने पर चरनजीत ने अगले दिन पावर हाउस चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया।
शुक्रवार को चरनजीत अपने चार साथियों जयपाल, नेहा, दिशा व चंदन सिंह के साथ पहुंचा और रुपये मांगने पर महेंद्र को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...