फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheating cases by facebook friend

फेसबुक से पनपे अवैध संबंधों का हश्र कुछ यूं हुआ

Sat, 04 Apr 2015 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Apr 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
cheating cases by facebook friend

बीते दिनों यूपी के कानपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती करके उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


शातिर लड़का पहले लड़कियों को दोस्ती के जाल में फंसाता फिर ट्रिक फोटोग्राफी से उनका अश्लील फोटो अपलोड कर उन्हें ब्लैक मेल करता था।

ग्रेजुएशन के स्टूडेंट इस शातिर अपराधी दीपक गौड़ के पास से एक मोबाइल और निजी कंपनियों के सिम बरामद हुए हैं। मोबाइल में कई लड़कियों के फोन नंबर, मेल आईडी और अश्लील फोटोग्राफ्स मिले हैं।
विज्ञापन


दीपक ने गोविंद नगर की नाबालिग लड़की से फेसबुक एकाउंट पर अक्षय गौड़ (गलत नाम) ने दोस्ती कर ली।

इसके बाद वह मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर अक्षय ने ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए लड़की का अश्लील फोटो तैयार किया और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया लव, सेक्स और धोखा

cheating cases by facebook friend

एक और ऐसी ही वारदात में फेसबुक पर दोस्ती कर कानपुर की एक युवती को कुछ लोग मुंबई ले गए। वहां शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया।

फेसबुक के जरिए उस लड़की की दोस्ती राज गुप्ता से हुई।

दोनों में काफी दिनों तक चैटिंग होती रही। पुलिस ने बताया कि राज गुप्ता ने युवती को शादी का झांसा दिया।

19 मार्च को उसे कार से मुंबई ले गया। युवती का आरोप है कि राज गुप्ता ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

राज और उसकी मदद करने वाले साथियों के चंगुल से छुटकर वह घर पहुंची। युवती की मां की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ अपहरण, रेप, धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

यहां पत‌ि ने ही डाली पत्नी की अश्लील फोटो डाली

cheating cases by facebook friend

इलाहाबाद के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में युवक ने अपनी ही बीवी को फेसबुक पर बदनाम करने की साजिश रच डाली।

पीड़ित महिला ने बताया कि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उनका काफी दिनों से विवाद चल रहा है। उसने दहेज उत्पीड़न का जार्जटाउन थाने में मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है।

आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस पर अश्लील फोटो पोस्ट करने लगा।

उसने महिला के कई दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद अश्लील कमेंट भी पोस्ट किए।

महिला ने मामले की शिकायत आईजी जोन बीबी शर्मा से की। आईजी के निर्देश पर जार्जटाउन थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed