फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case of kidnapping on sp mla.

पढ़िए, इस सपा विधायक की घिनौनी करतूत

Fri, 07 Nov 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं।
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं। Updated Fri, 07 Nov 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
case of kidnapping on sp mla.

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सपा विधायक ओमकार सिंह यादव, उनके बहनोई जुगेंद्र सिंह व सब रजिस्ट्रार सहित छह लोगों के खिलाफ फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धोखाधड़ी से उसकी जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में रसूलपुर कलां के एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि विधायक ओमकार सिंह यादव, जमुना सिंह निवासी भोगाजीत नगरिया, जुगेंद्र सिंह, गिरधारी सिंह निवासी रतनौत अजीजपुर, देवेंद्र सिंह निवासी बदायूं की मढै़या ने 17 जुलाई, 2013 को गंगा स्नान के लिए जाते समय उसकी मामी का अपहरण कर किया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत एसएसपी व एडीएम से की गई पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। मामी को छुड़ाने के लिए उसे एक सितंबर को पचास हजार रुपये देने पडे़।

डेढ़ महीने तक उसकी मामी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया।

यह भी आरोप लगाया गया कि 22 अगस्त 2013 को गांव खंदक में शराब के खोखे के पास उपर्युक्त पांचों लोगों की मौजूदगी में सब रजिस्ट्रार वीके शुक्ला ने जबरिया कुछ स्टांपों पर मामी के अंगूठे लगवाकर जमीन का बैनामा आरोपियों के पक्ष में कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed