{"_id":"dfe59e1d9b52d52f56e0d33168b7cd93","slug":"bus-conductor-arrested-for-black-mailing-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर से इश्क, कंडक्टर पर भारी पड़ा रिस्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसेंजर से इश्क, कंडक्टर पर भारी पड़ा रिस्क
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर एक रंगीन मिजाज बस कंडक्टर को पुलिस ने धर दबोचा। सिटी बस का यह कंडक्टर पिछले कुछ दिनों से एक नर्स को परेशान कर रहा था। नर्स के 1090 पर शिकायत करने के बाद मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक बस कंडक्टर मिथिलेश कुमार उपाध्याय गाजीपुर का रहने वाला है। वह गोमतीनगर से दुबग्गा तक चलने वाली सिटी बस में कंडक्टर हैं।
उसी बस से लोहिया अस्पताल की नर्स पूजा {बदला हुआ नाम} भी रोज आती-जाती थी। इस दौरान मिथिलेश और पूजा में बातचीत होने लगी और दोनों दोस्त हो गए। यहां तक कि वे फोन पर भी बातें करने लगे।
गौतमपल्ली पुलिस ने बताया कि इस बीच मिथिलेश ने पूजा की बातों को रिकॉर्ड कर लिया और पिछले कुछ दिनों से उसे अपने पास बुला रहा था। जब पूजा ने मना किया तो उसने ऑडियो क्लिप उसके पति को भेजने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
हद तो तब हो गई जब वह आए दिन उसे फोन करके धमकाने लगा और एक दिन उसने ऑडियो क्लिप पूजा के पति को भेज दी।
आजिज होकर पूजा ने 1090 पर इसकी शिकायत की। हालांकि उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई लेकिन पुलिस ने कंडक्टर को शांतिभंग करने की धारा 151 के तहत हिरासत में लेकर रिपोर्ट लिख ली है।