फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP leader in trauma after get shot.

UP: बसपा नेता पर जानलेवा हमला, गोली मारी

Thu, 24 Mar 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भादर (अमेठी)
ब्यूरो/अमर उजाला, भादर (अमेठी) Updated Thu, 24 Mar 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
BSP leader in trauma after get shot.

मॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता को बाइक सवार चार युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के कुरंग गांव निवासी अभयराज यादव (50) पुत्र अयोध्या यादव बसपा नेता हैं। पूर्व में अभयराज यादव बसपा के अमेठी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रहे चुके हैं। उनका मुख्य पेशा वकालत है। वे बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और गोली मार दी

BSP leader in trauma after get shot.

वे रामगंज बाजार के पास नहर की पटरी पर पहुंचे थे कि बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वे कुछ समझते युवकों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। अभयराज को दो गोलियां लगीं और वे गिर पड़े।

घटना को अंजाम देने के बाद चारों युवक फरार हो गए। परिवारीजन अभयराज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विजयकांत, विजयराज पुत्रगण दूधनाथ, नरेंद्र यादव पुत्र जगन्नाथ, मयंक पुत्र राजाराम निवासी कुरंग थाना पीपरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने हमले के आरोपी विजयकांत को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत एसओ जगदीश यादव ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed