{"_id":"936f14594e38b0885501ebb7d24ae95e","slug":"brothers-kidnap-sister-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पाने गई थी कोर्ट, वहीं हो गया अन्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्याय पाने गई थी कोर्ट, वहीं हो गया अन्याय
डिजीटल टीम/लखनऊ
Updated Fri, 25 Oct 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह के मामले में पेश होने के लिए पति के साथ हाईकोर्ट आई अंबेडकरनगर की युवती को बुधवार सुबह उसके ही परिवार के लोग जबरन उठा ले गए।
विज्ञापन
पति ने वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही कोर्ट को इसकी जानकारी दी।
हाईकोर्ट ने अंबेडकरनगर के सीजेएम को आरोपी युवक को 28 अक्तूबर तक गिरफ्तार कर युवती के साथ पेश करने का आदेश दिया है।
अंबेडकर के जलालपुर निवासी अप्रतिम नारायन ने दरगाह रसूलपुर में रहने वाली रेखा गुप्ता से प्रेम विवाह किया था।
गैर बिरादरी में शादी करने से नाराज रेखा के परिवारवालों ने एफआईआर कराई थी। बुधवार को इस मामले में बयान देने के लिए दंपती की हाईकोर्ट में पेशी थी।
अप्रतिम और रेखा सुबह दस बजे हाईकोर्ट पहुंचे। बताते हैं कि अप्रतिम पास बनवाने के लिए लाइन में लग गया, जबकि गर्भवती रेखा कुछ दूर पेड़ की छांव में बैठकर पति का इंतजार करने लगी।
इसी बीच अचानक रेखा का भाई श्रवण परिवार के चार लोगों के साथ आया और रेखा को जबरन कार में बैठाकर ले गया।
पति ने वजीरगंज थाने पहुंच श्रवण, अजय सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखाई। एफआईआर कराने के बाद हाईकोर्ट की संबंधित बेंच के समक्ष पेश होकर पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की बेंच ने नाराजगी जताते हुए अंबेडकरनगर के सीजेएम को श्रवण के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 28 अक्तूबर तक उसे गिरफ्तार कर पेश करने और रेखा को हाजिर कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन