फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brother of bjp mla gorakhnath baba beaten labour brutely in Faizabad 

एक और बीजेपी MLA के भाई की दबंगई, मजदूर को पेड़ से बांधकर सीने में मारी लात

Sun, 22 Apr 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Apr 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
brother of bjp mla gorakhnath baba beaten labour brutely in Faizabad 
पीड़ित मजदूर रामराज, विधायक गोरखनाथ बाबा
उन्नाव मामले से प्रदेश सरकार की किरकिरी के बाद अब फैजाबाद में बीजेपी विधायक के भाई की दबंगई का मामला सामने आया है। मिल्कीपुर से बीजेपी विधायक गोरखनाथ बाबा के भाई विक्की बाबा ने साइकिल चोरी के आरोप मे एक मजदूर को पेड़ से बांधकर मारा है।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पीड़ित मजदूर की पत्नी ने कैंट थाने में विधायक के भाई और अन्य लोगो के खिलाफ मारपीट व दो हजार रुपए छीनने की एफआईआर दर्ज करायी गई है। वहीं, गांव के निवासी दिनेश सिंह की ओर से मजदूर के खिलाफ साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा निवासी दिनेश कुमार ने गांव के ही रामराज पर साइकिल चोरी का अरोप लगाया था। दिनेश ने इसकी शिकायत विधायक के भाई विक्की बाबा से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद विधायक के भाई ने रामराज को रास्ते में पकड़कर मारा-पीटा और ग्रामीणों के साथ थाने में ले जाकर एफआईआर दर्ज करायी। पीड़िता की पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने थाने जाकर विधायक के भाई और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ पैसे छीनने और मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed