फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother attack on married sister and her lover

शादीशुदा बहन को प्रेमी संग संबंध बनाते देख भाई ने खोया आपा

Mon, 11 May 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच Updated Mon, 11 May 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
Brother attack on married sister and her lover

बाग में बहन और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पाकर भाई ने दोनों को ईंट से कूचकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद दोनों को मृत जानकर खुद ही पुलिस में जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने हमलावार भाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रेमी-प्रेमिका शादीशुदा हैं। घटना की सूचना पाकर एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवाबगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती का प्रेम-प्रसंग गांव निवासी विवाहित युवक केनी के साथ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर साल भर पूर्व परिवार के लोगों ने युवती का विवाह श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से कर दिया था लेकिन केनी और युवती के बीच अवैध संबंध बने रहे।

आम के बाग में प्रेमी से मिलने गई थी

Brother attack on married sister and her lover

पखवारे भर पूर्व युवती मायके आई थी और किसी न किसी बहाने केनी से मुलाकात करती थी। शनिवार दोपहर युवती आम बीनने के बहाने घर से निकली थी लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी तो युवती का भाई उसकी खोज में बाग में पहुंच गया।

वहां पर उसने युवक केनी के साथ बहन को आपतिजनक हालत में देखा। इस पर युवती का भाई आग-बबूला हो उठा। उसने पास में पड़ी ईंट से केनी और अपनी बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर मरणासन्न कर दिया।

दोनों को मृत समझकर हमलावर भाई सीधे थाने पहुंचा। उसने बहन व उसके प्रेमी की हत्या करने की बात कही। इस पर थाने के पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा।
वहां पर युगल प्रेमी मरणासन्न स्थिति में मिले।

दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।

शादी के बाद भी बनाते रहे संबंध

Brother attack on married sister and her lover

घटना की सूचना पाकर एसडीएम नानपारा घनश्याम और सीओ भरत यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्रेमी और प्रेमिका के अलग-अलग समुदाय के होने के चलते दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है, जिससे थाने की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। जांच की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि हमलावर भाई के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

केनी और युवती के बीच शादीशुदा होने के बावजूद प्रेम संबंध बरकरार रहने की भनक दोनों परिवार के लोगों को लग चुकी थी। इसके चलते सप्ताह भर पूर्व गांव में पंचायत हुई थी। मामला थाने पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर शांत करा दिया था लेकिन दोनों के प्रेम संबंध बरकरार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed