दुल्हन का चढ़ा पारा, दूल्हे का सिलबट्टे से फोड़ा सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसंद का दूल्हा न मिलने पर दुल्हन ने फेरों के दौरान मंडप में ही सिलबट्टे से दूल्हे का सिर फोड़ दिया।
परिवार के लोग रोकते इससे पहले दूल्हे का सिर फट चुका था। खून से लथपथ दूल्हा बेसुध होकर गिर पड़ा। देखते ही देखते हंसी मजाक की जगह तनाव फैल गया।
निगोहां में सोमवार रात गीत-संगीत,हंसी-ठिठोली के दौरान अचानक हुई इस घटना से खलबली मच गई।
जबरन हो रही थी शादी
बताया जा रहा है कि युवती ने 20 दिन पहले ही शादी से इन्कार कर दिया था,बावजूद इसके परिवार के लोग जबरदस्ती कर रहे थे।
निगोहां निवासी युवक की शादी पास के ही गांव में तय हुई थी। रस्म के अनुसार दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंचे। स्वागत सत्कार और नाच-गाने के बाद सबने खाना खाया। हंसी ठिठोली के बीच शादी की रस्में शुरू हुईं।
रात करीब डेढ़ बजे मंडप में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। तमाम रस्मों के बाद फेरे शुरू हुए। इस बीच अचानक दुल्हन ने मंडप में रखा सिलबट्टा उठाया और किसी के कुछ समझने से पहले दूल्हे के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगी।
दोनों पक्षों ने नहीं कराई कार्रवाई
ज्यों ही इस खबर की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पुलिस आ गई। दोनों पक्ष से बात करने के बाद पुलिस ने मामला समझा।
हालांकि, सामाजिक कारणों से दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
खुशी के पल में हुई भयावह घटना से वर-वधु दोनों पक्ष के लोग परेशान दिखे। वहीं दूसरी ओर निजी अस्पताल में भर्ती दूल्हे की हालत नाजुक बनी हुई है।