फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: साइबर ठगों ने खाते से ट्रांसफर किए 11.81 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने नंदग्राम के सेवा नगर निवासी प्रवीन कुमार वर्मा के खाते में सेंध लगाकर 19 बार में 11,81,119 रुपये निकाल लिए। ठगों ने चार अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे यह ट्रांजेक्शन की। ठगी का पता चलने पर मामले में उन्होंने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रवीन कुमार वर्मा के मुताबिक चार अक्तूबर की दोपहर वह सो रहे थे। उनके राजनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट से ट्रांजेक्शन हुईं। उनका कहना है कि इसके लिए उनके पास न तो कोई कॉल आई और न ही उन्होंने किसी से कोई डिटेल या ओटीपी शेयर किया। इसके बावजूद उनके खाते से रकम निकल गई। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed