{"_id":"68adfe3c7d5c0ea4ed4287829f31a820","slug":"boy-tied-from-tree-and-then-shooted-by-killers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबानी हत्याः पेड़ से बांधकर लड़के को गोलियों से भून डाला!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालिबानी हत्याः पेड़ से बांधकर लड़के को गोलियों से भून डाला!
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Tue, 23 Dec 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौली पड़ाव गांव के पास हत्यारों ने एक युवक को बबूल के पेड़ से बांधकर गोली से उड़ा दिया। सोमवार सुबह पेड़ से बंधा शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौका-ए-वारदात से एक बाइक मिली है जिस पर कानपुर का नंबर है।
विज्ञापन
युवक के पैंट और गमछे से ही उसे पेड़ से बांधा गया था। इसके बाद उसके पेट और सीने में दो गोलियां मारी गईं। युवक के मोजे से पिस्टल की मैगजीन, दो खोखे और एक कारतूस मिला है। पुलिस का मानना है कि हत्या के लिए पिस्टल का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
हत्यारे जाते समय मैगजीन उसके मोजे में डाल गए। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि बरामद कपड़ों को पुलिस ने सीज कर दिया है। फ्रिंगर प्रिंट व अन्य सुबूत भी इकट्ठा किए गए हैं।
विज्ञापन
बरामद बाइक के नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से जो बाइक मिली है, उसमें कानपुर का पड़ा नंबर है। हालांकि, बाइक में भिनगा हनुमान मंदिर भी लिखा है।
इसलिए दोनों स्थानों की पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। कानपुर आरटीओ से संपर्क साधकर बाइक का ब्यौरा मांगा गया है।एएसपी ने आशंका जताई है कि युवक को बाहर से लाकर बहराइच में मारा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की दो टीम मामले की जांच कर रही है।