{"_id":"7e72c104659ec4ba6aeaee69058f69c7","slug":"boy-shot-dead-brutally-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: युवक के मुंह में रखा तमंचा और दाग दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत: युवक के मुंह में रखा तमंचा और दाग दी गोली
संजय त्रिपाठी/अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शराब को लेकर एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है।
विज्ञापन
कैंपवेल रोड रोड पर दीपा पैलेस के पास एक बियर शॉप पर हुई इस वारदात में एक युवक की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई।
दरअसल, बुधवार रात सआदतगंज निवासी 26 वर्षीय आयुष साहू अपने दो दोस्तों आकाश और नितिन के साथ मॉडल शॉप पर बियर पी रहा था। कुछ देर बाद, तीनों दो बियर का पैसा जमा करके कहीं घूमने चले गए।
थोड़ी देर बाद तीनों लौटे, तो मॉडल शॉप पर बियर खत्म हो चुकी थी। वहां, पहले से मौजूद दो लड़के बियर को लेकर ही दुकान मालिक से झगड़ रहे थे।
इसी बीच, क्योंकि तीनों का पैसा पहले से ही जमा था, इसलिए दुकान मालिक ने आकाश और नितिन को बियर दे दी। इसी को लेकर पहले से मौजूद दो लड़कों ने आयुष, आकाश और नितिन से लड़ाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
कहासुनी बढ़ी और बात हाथापाई पर उतर आई। इसी दौरान, एक युवक ने रिवॉल्वर निकाली और आयुष के मुंह में रखकर फायर कर दिया। इसके बावजूद उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने फिर छह राउंड फायर किया, जिसमें एक गोली आकाश और एक नितिन को लगी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
इस दिल दहला देने वाली वारदात से आस पास के इलाके में दहशत फैल गई। तीनों को बुरी तरह लहूलुहान देख कुछ स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों को ट्रामा सेंटर भेजा, लेकिन बुरी तरह जख्मी आयुष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आकाश और नितिन अब भी ट्रामा सेंटर में ही भर्ती हैं।
पुलिस, देर रात से ही बाइक सवार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
लखनऊ की और खबरें मिलेंगी यहां