फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy raped maid in lucknow

चाकू की नोंक पर बंधक बना नौकरानी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 16 Jun 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
boy raped maid in lucknow
महानगर थाना क्षेत्र निवासी एचएल से सेवानिवृत्त अधिकारी के घर काम करने वाली नौकरानी के साथ उनकेबेटे ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। देर रात महिला ने भागकर परिवारीजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक विकास पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से इलाहाबाद निवासी आरके शर्मा एचएल से सेवानिवृत्त हैं। वह परिवार संग महानगर में रहते हैं। घर पर बेटे लव सालवन के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


घर में खाना बनाने और अन्य जरूरी काम के लिए अलीगंज की एक महिला को रखा था। कुछ दिन पहले आरके शर्मा इलाहाबाद गए थे और लव घर पर अकेला था। महिला के मुताबिक, बुधवार शाम को वह खाना बनाने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लव ने बहाने से उसे देर तक रोके रखा। आरोप है कि बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे वह घर से जाने लगी तभी लव ने चाकू दिखाकर उसे दबोच लिया और बंधक बना लिया। आरोपित ने रात में पीड़िता से दुष्कर्म किया।

केस दर्ज कर की जा रही है छानबीन

boy raped maid in lucknow
डेमो
विरोध पर महिला के गले पर चाकू मार दिया, जिसमें वह घायल हो गई। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को महानगर कोतवाली जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने लव को दबोच लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर जब थाने लाया गया तो वह पीड़िता से प्यार करने की बात कहता रहा। पीड़िता की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। पड़ताल में पता चला कि महिला का उसके पति से तलाक हो चुका है। आरोपित ने पहले कई बार महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed