...और जब महिलाएं करने लगीं युवक से छेड़खानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में ऑटो सवार युवक से लूट को अगर आप सनसनीखेज
लूट का शिकार बने युवक की शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। जबकि, महिलाओं की तलाश जारी है।
चारबाग
स्टेशन के पास ठेला लगाने वाला छत्रपाल सिंह रोज की तरह शुक्रवार शाम
गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित घर जाने के लिए ऑटो पर सवार हुआ।
ऑटो में
पहले से दो महिलाएं सवार थी। ऑटो के लोहिया पथ पर पहुंचते ही एक महिला ने
छेड़छाड़ करते हुए छत्रपाल की जेब टटोलनी शुरू कर दी।
विरोध पर उल्टा
छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचाने की धमकी देने लगी। घबराए युवक ने ऑटो
चालक से मदद मांगी। आरोप है कि चालक ने अनसुना करते हुए रफ्तार बढ़ाने के
साथ ही ऑटो गलत रास्ते पर दौड़ा दिया।
ग्वारी चौराहे पर सुनसान देख ऑटो
रोका। इस बीच महिलाओं ने 23 सौ रुपये भरा पर्स व मोबाइल छीनने के बाद उसे
ऑटो से धक्का दे दिया।
इसके साथ ही चालक ने ऑटो दौड़ा दिया। आसपास मदद के
लिए कोई न होने के चलते छत्रपाल कुछ नहीं कर सका। हालांकि उसने ऑटो का नंबर
नोट कर लिया और थाने पहुंच तहरीर दी।
नंबर के आधार पर पुलिस ने हुसड़िया
चौराहे के पास से ऑटो चालक शनि थापा को धर दबोचा।
पूछताछ में मिली जानकारी
के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। हालांकि, इंस्पेक्टर अजीत सिंह
चौहान ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।