अश्लील वीडियो दिखाकर पुराने प्रेमी ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र की एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
पीड़िता के मुताबिक पड़ोसी युवक से उसके पूर्व में प्रेम संबंध थे। इस बीच युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इधर, दो वर्ष का समय बीतने व बार-बार शादी करने का अनुरोध करने पर भी युवक शादी को राजी नहीं हुआ तो उसने उससे संबंध खत्म कर लिए।
पीड़िता का आरोप है कि बीस फरवरी को जब वह घर पर अकेली थी तभी उसका पूर्व प्रेमी घर आया और अश्लील वीडियो दिखाते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला।
अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी
उसके मना करने पर उसने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी और फिर उसके साथ संबंध बनाएं। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने टरका दिया।
थाना पुलिस के नहीं सुनने पर एसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद सोमवार को अजगैन पुलिस ने पीड़िता कीतहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अजगैन थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्ला ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।