फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy do rape by showing porn video

अश्लील वीडियो दिखाकर पुराने प्रेमी ने किया रेप

Tue, 03 Mar 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अजगैन(उन्नाव)
ब्यूरो/अमर उजाला, अजगैन(उन्नाव) Updated Tue, 03 Mar 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
Boy do rape by showing porn video

थानाक्षेत्र की एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक पड़ोसी युवक से उसके पूर्व में प्रेम संबंध थे। इस बीच युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इधर, दो वर्ष का समय बीतने व बार-बार शादी करने का अनुरोध करने पर भी युवक शादी को राजी नहीं हुआ तो उसने उससे संबंध खत्म कर लिए।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि बीस फरवरी को जब वह घर पर अकेली थी तभी उसका पूर्व प्रेमी घर आया और अश्लील वीडियो दिखाते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला।

अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी

Boy do rape by showing porn video

उसके मना करने पर उसने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी और फिर उसके साथ संबंध बनाएं। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने टरका दिया।

थाना पुलिस के नहीं सुनने पर एसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद सोमवार को अजगैन पुलिस ने पीड़िता कीतहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ  दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अजगैन थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्ला ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed