{"_id":"2a5f12500299b8e491f855b993200e62","slug":"bike-riders-fell-from-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत ओवरब्रिज से नीचे आ गिरा अधेड़, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक समेत ओवरब्रिज से नीचे आ गिरा अधेड़, मौत
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 07 Nov 2013 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट थाना क्षेत्र में बाराबंकी रोड पर तेज रफ्तार से जा रहा अधेड़ बुधवार दोपहर बाइक समेत ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस के मुताबिक, करीब 52 वर्षीय व्यक्तिदोपहर 12:15 बजे बाराबंकी की तरफ से बाइक से आ रहा था।
तेज रफ्तार से अनौरा कलां स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित हो गई।
ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए अधेड़ बाइक समेत हवा में उछल कर नीचे आ गिरा। हादसा देख आसपास के लोग सहम गए।
किसी राहगीर ने पुलिस को फोन किया। चिनहट कोतवाली की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए ट्रॉमा सेंटर भेजने का इरादा बनाया ही था कि अधेड़ ने दम तोड़ दिया।
तलाशी में उसकी जेब से आलमबाग के भीमनगर सुजानपुरा निवासी राजेश कुमार वाजपेयी का ड्राइविंग लाइसेंस मिला।
पुलिस टीम शिनाख्त के इरादे से उस पते पर पहुंची, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस पर लिखा नाम-पता फर्जी निकला।
उधर, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी बाइक से भी कोई कागज नहीं मिल है। शिनाख्त न होने पर शव लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखा गया है।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे अधेड़ ने हेलमेट लगा रखा था। इसके साथ ही स्पोर्ट्स शू व नीली पैंट पहन रखी थी।