फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bank manager ritu murder is a mystery.

प्रेम विवाह कर प्रेग्नेंट किया और कर दी हत्या!

Thu, 18 Dec 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Dec 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
bank manager ritu murder is a mystery.

नैनीताल बैंक की सहायक प्रबंधक ऋतु श्रीवास्तव (30) की मंगलवार रात कैंट क्षेत्र में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ऋतु का शव रजमन बाजार में फायरिंग रेंज के पास पड़ा मिला। शव पर संघर्ष के कोई निशान न मिलने पर पुलिस ने करीबी पर शक जताते हुए पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस मर्डर मिस्ट्री में खुलासा हुआ है कि पति पवन तिवारी ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है।

विज्ञापन


सीओ कैंट बबिता सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह एक राहगीर ने कैंट क्षेत्र में फायरिंग रेंज के पास महिला का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। तहकीकात के साथ शिनाख्त के प्रयास शुरू हुए ही थे कि कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी निवासी पवन तिवारी चौक कोतवाली में पत्नी ऋतु की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचा।
विज्ञापन


चौक पुलिस ने उसे अज्ञात महिला का शव मिलने की जानकारी देकर कैंट कोतवाली भेजा। पवन ने वहां फोटो देखकर शव की शिनाख्त की। पवन ने पुलिस को बताया कि ऋतु चौक क्षेत्र में नादान महल रोड स्थित नैनीताल बैंक में सहायक प्रबंधक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ही निकला रितु का कातिल

bank manager ritu murder is a mystery.

वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह ड्यूटी पर गई थी। देर रात तक न लौटने पर तलाश शुरू की और अपने साले साहिल श्रीवास्तव को साथ लेकर बुधवार सुबह बैंक पहुंचा। बैंक मैनेजर दया कृष्ण मलकानी ने बताया कि ऋतु मंगलवार शाम 5:20 बजे बैंक से घर के लिए निकली थी और बुधवार को ड्यूटी पर नहीं आई।

इस पर पवन व साहिल चौक कोतवाली पहुंचे थे। कैंट पुलिस ने पवन की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ऋतु की हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की।

ऋतु की दोनों कलाइयों की चूड़ियां सुरक्षित और कपड़े व्यवस्थित थे। संघर्ष का कोई निशान नजर न आने पर पुलिस करीबी पर हत्या का शक जता रही थी। इसको लेकर पुलिस ने कैंट कोतवाली पहुंचे महिला के पति पवन और भाई साहिल से तहकीकात की।

साहिल ने बताया कि मंगलवार शाम 6:40 बजे ऋतु से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा कि पवन के साथ हूं और थोड़ी देर में घर पहुंच जाऊंगी। डेढ़ घंटे बाद पवन ने साहिल को फोन करके पूछा कि ऋतु घर पहुंची है या नहीं।

इसके साथ कहा कि वह जरूरी काम से देहरादून जा रहा है। साहिल का कहना है कि इसके बाद उसने कई बार ऋतु का नंबर डॉयल किया, लेकिन फोन बंद था। सुबह घर लौटे पवन ने उसे साथ लेकर ऋतु की तलाश शुरू की।

ढाई साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

bank manager ritu murder is a mystery.

साहिल ने पुलिस को बताया कि बैंक से निकलने के बाद ऋतु टैंपो या ऑटो से चारबाग जाती थी। वहां से पवन उसे बाइक से घर ले जाता था। पवन ने सफाई दी कि वह अक्सर पत्नी को चारबाग में रिसीव करता था, रोजाना नहीं। मंगलवार को ऋतु को लेने नहीं जा सका था।

पवन तिवारी ने बताया कि वर्ष 2006 में एफटेक कम्प्यूटर कोर्स के दौरान कोचिंग में ऋतु से दोस्ती हुई। पता चला कि देवरिया की मूल निवासी ऋतु के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन व तीन भाइयों में सबसे छोटे साहिल की जिम्मेदारी ऋतु पर थी।

नजदीकी बनी और दोनों ने ढाई साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली। परिवारीजनों के अंतरजातीय विवाह का विरोध करने पर ऋतु को लेकर पवन अलग रहने लगा। हालात सामान्य होने पर पिछले साल 19 नवंबर को दावत के साथ शादी की औपचारिकताएं पूरी हुईं। छह महीने पहले ऋतु गर्भवती हुई थी।

संपत्ति या संबंधों को लेकर हत्या

bank manager ritu murder is a mystery.

एएसपी क्राइम दिनेश सिंह व सीओ कैंट बबिता सिंह की संयुक्त टीम ने गहन पड़ताल की। पता चला कि ऋतु का पर्स गायब है। उसमें मोबाइल, एटीएम कार्ड, बैंक की चाभियां, नगदी व कुछ अन्य सामान था।

वहीं, साहिल ने जानकारी दी कि ऋतु ने कुछ दिनों पहले शहीद पथ के न्यू बड़ौरा स्थित एक हजार वर्ग फीट का मकान 30 लाख में बेचा था। पांच लाख रुपये उसके खाते में हैं और 25 लाख का ड्राफ्ट गायब है। पुलिस ने संबंधों व संपत्ति को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए तहकीकात शुरू की थी।

एएसपी क्राइम दिनेश सिंह ने बताया कि ऋतु की हत्या उसके पति ने की है। इसके चलते ऋतु, पवन, साहिल और कुछ अन्य लोगों के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाले गए।

ऋतु और पवन के मोबाइल की लोकेशन के साथ अन्य बिंदुओं पर भी तहकीकात की जा गई। पवन से पूछताछ की गई उसी के आधार पर ये बात सामने आई कि पति ने ही पत्नी को मारा है।

नैनीताल बैंक की नादान महल रोड शाखा के मैनेजर दया कृष्ण मलकानी और अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि ऋतु काफी मिलनसार और खुशमिजाज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed