{"_id":"bf6bf65008decbaf6fa9d80edede6064","slug":"bank-manager-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मायके भेज, खुद लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को मायके भेज, खुद लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Feb 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज निवासी बैंक मैनेजर उज्ज्वल निगम (26) ने बृहस्पतिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
वह फतेहपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की रेवाड़ी शाखा में तैनात थे। उज्ज्वल की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
उज्ज्वल की पत्नी गीतिका ने बृहस्पतिवार रात कई फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गीतिका ने उसी मकान में रहने वाली एक अन्य किराएदार के मोबाइल पर कॉल की।
विज्ञापन
टीचर ने उज्ज्वल के कमरे में जाकर देखना चाहा लेकिन दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मकान मालिक गोपाल श्रीवास्तव को जगाया। इसके बाद गोपाल श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बाकरगंज चौकी इंचार्ज एनएच रिजवी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। भीतर उज्ज्वल कर शव लटक रहा था। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उज्ज्वल के परिवारीजनों को जानकारी दी तो कोहराम मच गया।
उज्ज्वल की मां व निगम कर्मचारी कोआपरेटिव फेडरेशन में कर्मचारी वत्सला निगम के साथ गीतिका, ससुर मनोज खन्ना, चाचा नरेश समेत अन्य परिजन शुक्रवार तड़के फतेहपुर पहुंच गए।
ससुर ने बताया कि बीते रविवार उज्ज्वल उनके यहां गीतिका को छोड़ गए थे।
बेटी की इच्छा पर ही उन्होंने छह दिसंबर 2013 को दोनों की धूमधाम से शादी की थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। किराएदारों के मुताबिक परिवार में कथित तौर पर आपसी कलह थी।