फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on cousin brothers in Gonda.

Gonda News: घर के बाहर सो रहे चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

Wed, 07 Sep 2022 09:43 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Sep 2022 09:43 AM IST
सार

गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज के एक गांव में चचेरे भाइयों पर रात में सोते समय हमला कर दिया गया। घटना में एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Attack on cousin brothers in Gonda.
घटनास्थल पर जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के थाना उमरीबेगमगंज के डिक्सिर गांव में मंगलवार की देर रात घर के बाहर सो रहे चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर एक की हत्या कर दी गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डिक्सिर के ग्राम प्रधान रामभान सिंह के भाई कृष्ण भान सिंह (45) व चचेरे भाई बृजेश सिंह (50) घर के बाहर चारपाई व तखत पर अलग-अलग सोए हुए थे। मंगलवार देर रात लगभग दो बजे हमलावर चार पहिया वाहन से आए और दोनों पर एक साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना में ग्राम प्रधान के चचेरे भाई बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णभान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। ग्राम प्रधान के अनुसार घटना रात्रि लगभग 2 बजे की है जबकि परिजनों को जानकारी सुबह 4 बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए गंभीर रूप से घायल कृष्णभान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। सीओ संसार सिंह राठी व थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।


सीओ ने बताया कि घटना पूर्व नियोजित प्रतीत हो रही है। हमलावरों ने गले के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी प्रहार किया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पूर्व में कुछ लोगों से हुए विवाद की जानकारी मिल रही है। परिजन अभी जिला अस्पताल में हैं। तहरीर मिलने के बाद घटना के हर पहलू की जांच की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed