फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on a school bus in Lucknow.

कुल्हाड़ी लेकर दौड़े युवक ने स्कूल बस की खिड़की पर किया हमला, दो बच्चे चोटिल

Tue, 31 Oct 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Oct 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
attack on a school bus in Lucknow.
demo pic

लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में साउथ सिटी के न्यू पब्लिक कॉलेज के बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस पर सोमवार सुबह युवक ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लेकर युवक बस के पीछे दौड़ा और खिड़की तोड़ दी। कांच टूटकर बच्चों पर गिरा, जिसमें दो को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


दहशत से बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे तो ड्राइवर बस लेकर मौके से भाग निकला। इस बीच राहगीरों की मदद से युवक को दबोचकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, स्कूल प्रशासन की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि घटना बाबूखेड़ा स्थित पुलिस लाइन के पास की है। सुबह करीब साढ़े सात बजे 24 बच्चों को लेकर स्कूल बस इलाके से गुजरी तो बांस-बल्ली लादे पैदल ही जा रहा इलाके का राम प्रताप कुल्हाड़ी लेकर शोर मचाते हुए पीछे दौड़ पड़ा। उसने बस की पीछे वाली खिड़की पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे शीशा टूट गया। कांच बस के भीतर बैठे बच्चों पर गिरा और अंकित व अखंड चोटिल हो गए। दहशत से बच्चे रोने-चीखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक श्याम वाहन लेकर भागा और कुछ दूर सुरक्षित स्थान पर रुककर पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी। इस बीच राहगीरों ने राम प्रताप को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और राम प्रताप को थाना ले आई। चालक ने बताया कि बच्चे बाल-बाल बच गए।

इलाज के बाद ले जाया गया स्कूल

attack on a school bus in Lucknow.

मामले की जानकारी पाकर स्कूल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चोटिल बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्हें स्कूल ले जाया गया। स्कूल के मैनेजर गोपालजी मिश्र ने बताया कि हमलावर नशे की हालत में था। राम प्रताप के बस पर हमले और पकड़े जाने की जानकारी पाकर आए परिवारीजनों का कहना था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

बस में सवार बच्चे ने थाना जाकर दी तहरीर
इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवारीजनों के हाथ-पैर जोड़ने पर स्कूल प्रशासन ने राम प्रताप के खिलाफ तहरीर नहीं दी, लेकिन बस में सवार गौरव नाम का बच्चा थाने पहुंचा और लिखित शिकायत की। राम प्रताप के पकड़े जाने और बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद चालक श्याम बस की मरम्मत के लिए उसे गैराज ले गया।

इसके बाद छात्र गौरव ने पीजीआई थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को बच्चों के साथ हुए हादसे की खबर दी तो हड़कंप मच गया। अभिभावक अपने बच्चों का हालचाल लेने स्कूल पहुंच गए। लाडलों को सुरक्षित देख उनकी जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed