{"_id":"d59c61d347bc0f2470966ab64a96b7fa","slug":"atm-card-renewal-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कॉल और एटीएम से 22 हजार रुपये पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक कॉल और एटीएम से 22 हजार रुपये पार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Dec 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
मड़ियांव क्षेत्र में मंगलवार रात जालसाज ने इंजीनियरिंग छात्रा के नंबर पर कॉल करके एटीएम रिन्यूवल करने का झांसा देकर जानकारी ली। कुछ देर बाद छात्रा के अकाउंट से दो बार में 22 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने एटीएम लॉक कराया। बुधवार सुबह छात्रा ने हजरतगंज स्थित साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। केशवनगर मड़ियांव निवासी इंजीनियरिंग छात्रा रिचा सिंह का पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है।
विज्ञापन
मंगलवार रात 11 बजे उसके फोन पर एक कॉल आई और एटीएम कार्ड रिन्यूवल करने का झांसा देकर जानकारी जुटाई। इसके बाद उसके खाते से 122 रुपये निकल जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन
छात्रा ने कॉल सेंटर पर बात करके रकम काटे जाने की बात कहकर फोन काट दिया। आधे घंटे बाद ही दोबारा उसके नंबर पर मेसेज आया। जिसमें 22 हजार रुपये निकल गए।