फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An officer on the phone indecency line of fire

साहब करते थे फोन पर ओछी हरकत, होंगे सस्पेंड

Tue, 12 Nov 2013 12:41 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
An officer on the phone indecency line of fire

आला अधिकारियों और महिला सहकर्मियों को कॉल कर गाली-गलौज करने वाले स्मारक संरक्षण समिति के सहायक प्रबंधक को निलंबित करने का आदेश कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य प्रबंधक ने कार्रवाई की संस्तुति करके फाइल सदस्य सचिव को भेज दी है।

कानपुर का रहने वाला राकेश रौशन निषाद मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात है।

उसके खिलाफ 25 अक्तूबर को वीमेन पावर लाइन में स्मारकों की एक महिला अधिकारी ने अश्लील मैसेज करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पढ़ें- छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, शोहदे ने मारा चाकू

सख्ती पर राकेश ने अपने ऊपर लगे आरोप तो स्वीकार कर लिए, लेकिन ऐसा वह क्यों करता था, इसका खुलासा नहीं किया। हालांकि उसने आगे से ऐसा न करने की बात कही।

वीमेन पावर लाइन ने पूरी जानकारी लिखित तौर पर स्मारक संरक्षण समिति को दी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

जांच के बाद पाया गया कि इस मामले में अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार है। सदस्य सचिव एमपी अग्रवाल इन दिनों छुट्टी पर हैं। उनके आने के बाद सस्पेंशन पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों से घरेलू काम कराने की शिकायत
इस प्रकरण का पटाक्षेप होने के बाद सोमवार को एक और मामला सामने आ गया। कांशीराम स्मारक के एक सहायक प्रबंधक पर आरोप लगाया गया कि वे रामकुमार नाम के एक दलित कर्मचारी से घर का काम कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने घरेलू काम करने से इन्कार किया तो उसका वेतन काटने की धमकी दी गई। इसके साथ ही उसे अब मस्टर रोल पर साइन भी नहीं करने दिया जा रहा है।

पीड़ित कर्मचारी ने मुख्य प्रबंधक अष्टभुजा तिवारी से शिकायत की। अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने प्रबंधक प्रशासन ज्योति कुमार दीक्षित को निर्देशित किया है कि वे इस पूरे मामले की जांच कराएं।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed