फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   acid attack on bhojpuri singer

यूपी में भोजपुरी गायिका पर शोहदों ने तेजाब फेंका

Tue, 28 Jul 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
acid attack on bhojpuri singer
कानपुर के कैंट में जयपुरिया क्रासिंग के पास सोमवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने भोजपुरी गायिका नंदनी वर्मा पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के छींटे पड़ने से नंदनी का हाथ और अंगुलियां झुलस गईं।
विज्ञापन


उनके शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। कैंट एसओ एआर सिद्दकी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नंदनी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नंदनी वर्मा ग्वालटोली निवासी कन्हैया लाल वर्मा की बेटी हैं। खुद को भोजपुरी गायिका बताने वाली नंदनी शाम को व्यक्तिगत काम से कैंट गईं थीं। वहां से शाम करीब सात बजे घंटाघर की तरफ रिक्शे से जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगल से‌ निकले और डाल दिया तेजाब

acid attack on bhojpuri singer

नंदनी के मुताबिक जयपुरिया क्रासिंग के निकट कैंटोनमेंट बोर्ड चुंगी के सामने बाइक सवार दो युवक उनके रिक्शे से बगल से निकले। पीछे बैठे युवक ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। ज्यादा तेजाब उनके शरीर पर नहीं पड़ा लेकिन छींटे पड़ने से बायां हाथ और अंगुलियां झुलस गईं।

नंदनी का कहना है कि वह तेजाब डालने वालों को नहीं जानती हैं। घटना के बाद वह पहले फीलखाना थाने गई। एसओ को बताया। एसओ नंदनी के साथ घटनास्थल गए। घटनास्थल कैंट थानाक्षेत्र का होने से नंदनी को कैंट थाने भेज दिया गया। कैंट एसओ ने नंदनी का इलाज कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed