फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aashiyana rape scandal

आशियाना दुराचार कांड पर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

Wed, 24 Jul 2013 10:38 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
Aashiyana rape scandal
आशियाना दुराचार कांड पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा बीते सप्ताह दिए सख्त आदेशों के बाद जेजे बोर्ड ने आरोपी पक्ष को बृहस्पतिवार तक गवाहों की सूची पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


बोर्ड ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान सूची पेश करने के लिए दो दिन का समय दिया है। अगली सुनवाई 25 जुलाई को है।

2005 में आशियाना में हुए सामूहिक दुराचार कांड मामले के मुख्य आरोपी की उम्र पर फैसला होना है। लगातार अपीलों और प्रार्थना पत्रों के चलते लंबे समय से सुनवाई टल रही है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह बुधवार को हाईकोर्ट ने जेजे बोर्ड को स्पष्ट निर्देश देते हुए एक महीने में मामला निपटाने का आदेश दिया था। साथ ही स्पष्ट किया कि दोनों पक्ष सहयोग करेंगे और आरोपी पक्ष कोई भी एडजर्नमेंट नहीं मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते में चार दिन लगने वाले जेजे बोर्ड को भी हर बैठक में सुनवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि आरोपी पक्ष को अपने सभी गवाह और साक्ष्य पेश करने के लिए सिर्फ एक मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed