विवाहिता से गैंगरेप को पुलिस ने बताया 'बकरी विवाद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। महिला जब पुलिस के पास रिपोर्ट लिखवाने गई तो उसे भगा दिया गया। जानकारी करने पर थानाध्यक्ष बकरी विवाद में मारपीट होने की बात कह रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि हरैया थाने की पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। पीड़िता ने एसपी व महिला आयोग को प्रार्थनापत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
शनिवार को एसपी तथा महिला आयोग को भेजे गए प्रार्थनापत्र में हरैया थाना क्षेत्र की एक महिला ने कहा है कि शुक्रवार रात वह घर में अकेली सो रही थी।
रात करीब 11 बजे गांव के ही दो लोग घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी।
इस तरह तर्क गढ़ रही है पुलिस
पीड़िता का कहना है कि शनिवार को जब वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया।
पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में हरैया थानाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि बकरी को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई है। गैंगरेप का आरोप संदिग्ध लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
एसपी वीडी शुक्ल ने पीड़िता को मामले की जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।