{"_id":"60bca65a52b48446325d2ea2","slug":"a-woman-set-herself-on-fire-and-jumped-from-roof-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: कोरोना से पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही पत्नी खुद को आग लगा छत से कूदी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: कोरोना से पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही पत्नी खुद को आग लगा छत से कूदी, मौत
Sun, 06 Jun 2021 04:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Jun 2021 04:11 PM IST
सार
सुल्तानपुर में करीब एक महीने पहले पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही पत्नी ने खुद को आग लगाकर छत से छलांग लगा दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बलविंदर सिंह बग्गा व रोजी बग्गा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माह भर पहले कोरोना से हुई पति की मौत के बाद अवसाद में चल रही महिला ने रविवार की सुबह खुद को आग लगाकर छत से छलांग लगा दी। आनन-फानन मोहल्ले वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामला शहर की पंजाबी कॉलोनी का है। कोतवाली नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी बलविंदर सिंह बग्गा की एक माह पहले कोरोना से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। संक्रमण के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बलबिंदर की मौत के बाद उनकी पत्नी रोजी बग्गा (48) अवसाद में चल रही थीं। रविवार की सुबह रोजी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब वह आग की लपटों में घिर गईं तो छत से छलांग लगा दी। मोहल्ले वाले यह नजारा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका की दो बेटियां जसप्रीत व जनप्रीत हैं। जसप्रीत की दो साल पहले कानपुर में शादी हुई है। पिता के निधन के बाद बड़ी बेटी घर आई थी और कुछ दिन पहले ही छोटी बहन को साथ लेकर कानपुर चली गई।