फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teacher gangraped in Mirzapur in Uttar Pradesh.

UP: शिक्षिका से गैंगरेप कर बनाई वीडियो क्लिप

Mon, 05 Jan 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर (सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर (सहारनपुर) Updated Mon, 05 Jan 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
A teacher gangraped in Mirzapur in Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक निजी स्कूल के संचालक ने पांच साथियों के साथ अपने स्कूल की शिक्षिका से गैंगरेप किया। मुख्य आरोपी ने इस करतूत की बनाई गई वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने का भय दिखाकर एक बार फिर पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


ब्लैकमेल हो रही शिक्षिका ने परिजनों को सारी बात बताई तो घर में तूफान खड़ा हो गया। थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर वीडियो क्लिप बरामद कर ली है। पुलिस पांच अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मिर्जापुर थाना  क्षेत्र के एक गांव में मनोज स्कूल चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला 29 नवंबर 2014 का है। पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन सुबह मनोज उसके  घर पहुंचा और स्कूल में काम के बहाने उसे साथ ले गया। रास्ते में वह एक बाग के पास रुका, वहां पहले से ही उसके पांच साथी मौजूद थे।

वीडियो क्लिप में दिख रहे सभी के चेहरे

A teacher gangraped in Mirzapur in Uttar Pradesh.

आरोप है कि सभी ने उसके साथ रेप किया। इस करतूत की उन्होंने वीडियो क्लिप भी बनाई। धमकी दी कि यदि उसने मुंह खोला तो इसे सार्वजनिक कर देंगे।

मुख्य आरोपी मनोज ने 29 दिसंबर को फिर उसे स्कूल में बुलाकर वीडियो का डर दिखाकर हवस का शिकार बनाया। खुद को ब्लैकमेल होता देख युवती ने हिम्मत बनाई और रविवार शाम परिजनों को सारी बात बता दी। वाक्या सुनकर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मनोज को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

बताया गया कि क्लिपिंग डेढ़ मिनट की है। जिसमें सभी के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed