फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student tired of eve teasing commits suicide in Sitapur.

सीतापुर: लगातार छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, शिकायत करने पर भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

Sat, 20 Mar 2021 11:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
A student tired of eve teasing commits suicide in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में छेड़छाड़ से आहत होकर एक छात्रा ने देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसका शव घर के कमरे में ही फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी शहर के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी।

विज्ञापन


बताते हैं कि 17 मार्च को वह स्कूल से पढ़कर स्कूटी से सवार होकर घर जा रही थी। इस बीच काजी कमालपुर से कुसुमा को जाने के लिए मुड़ी थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही निवासी छोटू आ गया और उसने स्कूटी रोक ली और स्कूल बैग छीनकर छेड़छाड़ करने लगा। इसको लेकर छात्रा ने काफी विरोध किया। दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा वहां से घर चली आई और पूरी बात परिवार को बताई। पिता ने मामले की तहरीर काजी कमालपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और रस्म अदायगी कर मौके से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं। अगले दिन शुक्रवार को छात्रा फिर से स्कूल से पढ़कर स्कूटी सवार होकर घर जा रही थी। उसके साथ उसी स्थान पर फिर से युवक ने छेड़खानी की। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची। परिवार को फिर से आपबीती बताई। रात में अपनी बहन के साथ कमरे में करीब 11 बजे तक उसने पढ़ाई की। उसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए। देर रात उसने कमरे में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप पुलिस कार्रवाई करती तो न करती आत्महत्या

सुबह होने पर किशोरी का शव फंदे पर लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी की खुदकुशी के बाद हरकत में आई काजी कमालपुर चौकी पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घटना को लेकर परिवार ने पुलिस पर संगीन आरोप जड़े। मृतका के परिवार का कहना है कि घटना को लेकर अगर पुलिस पहले ही चेत जाति और समय रहते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर देती तो शायद उनकी बेटी जिंदा होती।

छेड़छाड़ और पुलिसिया कार्रवाई न होने से आहत होकर किशोरी ने जान दे दी है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed