{"_id":"635f6fabfdc5b65f46693c60","slug":"a-seven-years-old-girl-raped-by-a-teenaged-boy-in-murtiha-kotwali-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सात वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में घर पहुंची बच्ची ने बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahraich: सात वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में घर पहुंची बच्ची ने बताई आपबीती
Mon, 31 Oct 2022 04:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:46 PM IST
सार
बहराइच की मुर्तिहा कोतवाली में हुई एक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में एक 15 वर्षीय किशोर ने एक सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले की मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की मासूम के साथ रविवार की रात एक किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम को तड़पता छोड़ आरोपी किशोर फरार हो गया। मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका रविवार की रात अपने घर के पास खड़ी थी। रात लगभग आठ बजे अपने मामा के घर पर रह रहे एक 15 वर्षीय किशोर ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर रूप से घायल मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना देने के बाद बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मुर्तिहा कोतवाल शशि कुमार राणा ने परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया की लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर भिजवा दिया गया हैं। आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन