फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A property dealer attacked in Lucknow.

लखनऊ में एक और गोलीकांड, प्रॉपर्टी डीलर को छह गोलियां मारी

Sat, 19 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
A property dealer attacked in Lucknow.
प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

अब कैंट इलाके में बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर दिनेश पांडेय (40) पर गोलियां बरसा दीं।

विज्ञापन


दिनेश पर छह गोलियां दागी गईं जिसमें से पैर, बायीं कांख और पेट में तीन गोलियां लगीं। हमले के बाद बदमाश निलमथा की तरफ भाग निकले।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दिनेश की हालत नाजुक है। एसओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बड़े भाई कृष्ण कुमार पांडेय की तरफ से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

परिवारीजनों ने हमले के पीछे किसी वजह का जिक्र नहीं किया है। हाई सिक्योरिटी जोन में रेलवे के ठेकों की जंग में दिन-दहाड़े आशीष पांडेय उर्फ नाटू की गोलियां मारकर हत्या के चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि इस वारदात ने सनसनी फैला दी।

विज्ञापन

मौका-ए-वारदात पर रोका और कर दी फायरिंग

A property dealer attacked in Lucknow.
इस घटना से हड़कंप मच गया - फोटो : amar ujala

मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी दिनेश कई साल से यहां दुर्गापुरी कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं।

सुबह करीब पौने नौ बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे तो घर से महज 100 मीटर पहले मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

मौका-ए-वारदात से पुलिस को एक खोखा मिला है। दिनेश का परिवार इतनी दहशत में है कि कुछ भी कहने को तैयार नहीं।

तीन गोलियां लगने के बाद भी स्कूटी चलाकर पहुंचा घर

A property dealer attacked in Lucknow.
बदमाश दिनेश को मरा समझकर भाग निकले - फोटो : amar ujala

दिनेश पर जिस जगह हमला हुआ, वह उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर थी। बदमाश दिनेश को मरा समझकर भाग निकले।

हालांकि, तीन गोलियां लगने के बाद भी दिनेश ने हिम्मत नहीं हारी। खून से लथपथ हालत में उसने स्कूटी स्टार्ट की। इसके बाद स्कूटी चलाते हुए घर पहुंचा।

पड़ोस में एक मकान बन रहा था जहां दिनेश ने मदद के लिए आवाज लगाई। यहां काम कर रहे मजदूरों ने उसे संभाला।

सूचना पाकर दिनेश के परिवारीजन आ गए। भाइयों ने मॉडर्न कंट्रोलरूम फोन कर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed