फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A principal raped a minor in Varanasi.

हेडमास्टर ने बहाने से बुलाया और लूटी मासूम की अस्मत

Sun, 13 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 13 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
A principal raped a minor in Varanasi.

शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की दोपहर प्रधानाध्यापक ने कक्षा चार में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसने मासूम को किताब देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलवाया। कुछ देर बातचीत करने के बाद दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया।

प्रधानाध्यापक के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और घर वालों को जानकारी दी। आरोपी दो दिन पहले भी एक बार उससे घिनौनी हरकत कर चुका था। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नौ वर्षीय मासूम के पिता मजदूरी करते हैं। घर के नजदीक स्थित प्राथमिक विद्यालय में वह पढ़ती है।

घर में बताने पर ‌दी नाम काट देने की धमकी

A principal raped a minor in Varanasi.

आरोप है कि बीते दस सितंबर को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद 40 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर उसने घरवालों को इस बारे में कुछ भी बताया तो उसका नाम काट दिया जाएगा।

डर की वजह से बच्ची ने घरवालों को जानकारी नहीं दी। शनिवार की दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद प्रधानाध्यापक ने फिर उसे किताब देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलवाया। दरवाजा बंद कर उससे दुष्कर्म किया।

करीब घंटे भर बाद छात्रा घर पहुंची तो घरवालों ने देरी की वजह पूछी। छात्रा ने रोते हुए आपबीती सुनाई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed