{"_id":"60349eac8ebc3e1cbb42176a","slug":"a-police-inspector-misbehaved-with-a-lady-in-mohanlalganj-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियाद करने पहुंची दहेज पीड़िता को गाना सुनाकर इंस्पेक्टर ने पूछा फिल्म का नाम, नहीं बता सकी तो भगा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरियाद करने पहुंची दहेज पीड़िता को गाना सुनाकर इंस्पेक्टर ने पूछा फिल्म का नाम, नहीं बता सकी तो भगा दिया
Tue, 23 Feb 2021 11:50 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में पति समेत परिजनों से पिटने के बाद महिला कोतवाली पहुंची तो वहां मदद के बजाय कोतवाल उससे फिल्मी अंदाज में सवाल पूछने लगे। एक गाना गाया और पूछा ये किस फिल्म का है। हालांकि कोतवाल ने आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। उधर, कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम बेलहनी गौरा की महिला रेनू का विवाह टिकरा गांव के राहुल से हुआ था। महिला का आरोप है कि पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर 19 फरवरी को पीटा और चाकू से हाथ पर वार कर बेसुध होने पर उसे छत से फेंक दिया। आरोप है कि उसे जलाने का भी प्रयास किया लेकिन इसी बीच गांव वालों की सूचना पर उसके पिता व कई लोग पहुंच गए। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने वहीं पर मामले को रफा-दफा करवा दिया। सोमवार को रेनू जब सोमवार को पूरे मामले की शिकायत लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंची तो आरोप है कि पुलिस ने उसे टरका दिया। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक वहां पहुंचे और फिल्मी गाना सुनाते हुए पूछा कि ये गाना किस फिल्म का है।
विज्ञापन
फिल्म का नाम नहीं बता सकी तो महिला को वहां से जाने को कह दिया। इसी बीच थाना परिसर में उसने मीडियाकर्मियों को बयान दे दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, उसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर महिला का बयान व आरोप वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।