फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A minor girl raped in Hardoi.

UP: बलात्कार के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या!

Fri, 13 Mar 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांडी (हरदोई)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांडी (हरदोई) Updated Fri, 13 Mar 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
A minor girl raped in Hardoi.

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा चार की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका बुधवार शाम गांव में जेसीबी से खुद रही सड़क को देखने अपने आठ वर्षीय भाई के साथ गई थी।

इस दौरान एक किशोर ने बालिका के भाई को वहां से भगा दिया और बालिका को अपने साथ पास ही स्थित खेत में ले गया। जहां रेप के बाद गला दबाकर बालिका की हत्या कर दी।

इस तरह हुई घटना की जानकारी

A minor girl raped in Hardoi.

देर शाम तक बालिका के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। परिजनों ने जब बालिका के भाई से पूछा तो उसने उसके किशोर के साथ खेत की ओर जाने की बात बताई।

परिजन खेत में पहुंचे तो लहूलुहान बालिका दम तोड़ चुकी थी। थाना इंचार्ज दीनानाथ मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी बीसी दुबे घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

एएसपी के निर्देश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने रात में ही छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से गांव में तनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed