{"_id":"62ba9218a9ad6557170629a3","slug":"a-man-murdered-near-rikabganj-police-chauki-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Ayodhya: सिर पर ईंट से हमला कर युवक की बर्बरता से हत्या कर शव घर के सामने फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Ayodhya: सिर पर ईंट से हमला कर युवक की बर्बरता से हत्या कर शव घर के सामने फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Jun 2022 02:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:10 PM IST
सार
रिकाबगंज पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर युवक की हत्या कर उसका शव घर के बाहर फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
मृतक युवक सौरभ सिंह व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित मुकुट कॉम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग में मंगलवार की सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। युवक के सिर पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सौरभ सिंह (35) बेहटा थाना खंडासा के रूप में की। वह जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड पर काम करता था।
विज्ञापन
शव मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि मृतक जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड पर काम करता था। सोमवार की शाम उसका कंधारी बाजार निवासी अजित सिंह उर्फ निक्की सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जो मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल निक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की है। बताया कि हत्या करने में उसके साथ कुछ और भी लोग शामिल थे, जिनकी तलाश की जा रही है।