लखनऊ: गला काटकर युवक की हत्या, जंगल में मिला अर्धनग्न हालत में मिला शव
सुशांत गोल्फ सिटी के इलाके के मस्तेमऊ में एक युवका का सिर कटा हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के मस्तेमऊ में बबूल के जंगल में गुरुवार दोपहर 30 वर्षीय युवक की लाश अर्धनग्न हालत में मिली। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। गले के ऊपर का हिस्सा गायब था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
मस्तेमऊ में बबूल के जंगल में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक सिर कटी अर्धनग्न लाश देखी। लाश मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मृतक के शरीर पर कच्छा है। इसके अलावा कोई कपड़ा नहीं था। उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके गले के ऊपर का हिस्सा नहीं है। अनुमान है कि कोई जानवर आदि खा गया होगा। शव की स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
100 मीटर दूर मिले जूते और बेल्ट
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल पर जहां लाश मिली है वहां से करीब 100 मीटर दूर एक जोड़ी जूता और बेल्ट मिली है। इसके अलावा अन्य कोई कपड़ा अथवा सामान नहीं मिला है। जिससे युवक की शिनाख्त की जा सके। जंगल में उसके कपड़े अथवा अन्य वस्तुएं खोजी जा रही हैं।
इसके अलावा सभी थानों में शव मिलने की सूचना दे दी गई है। थानों से हाल में गुमशुदा लोगों की भी डिटेल मांगी गई है जिससे कुछ लोगों को जानकारी दी जा सके। पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।