फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in Sultanpur after a threat.

सुल्तानपुर: गोली मारकर युवक की हत्या, कुछ दिनों पहले मिली थी धमकी

Tue, 08 Jun 2021 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jun 2021 01:45 PM IST
सार

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर निवासी जितेंद्र उर्फ पिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ दिनों पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
A man murdered in Sultanpur after a threat.
जितेंद्र उर्फ पिंटू सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखंडनगर-कादीपुर सड़क मार्ग पर देर रात घर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों पहले उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर निवासी जितेंद्र उर्फ पिंटू सिंह (40) सोमवार देर रात किसी काम से घर से कादीपुर जा रहे थे। वे अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर रघुवीर नगर के पास पहुंचे ही थे कि तभी कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव के ही दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों नामजद को हिरासत में ले लिया है। 


घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के बेटे आदर्श (14) ने पुलिस को बताया कि हफ्ते भर पूर्व कुछ लोगों ने उसके घर आकर धमकी दिया था कि अपने बाप को समझा लो वरना अंजाम भुगतना। पूरे मामले को हाल ही में हुई एक कहासुनी की घटना से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed