फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in Gonda by his sons.

गोंडा: संपत्ति के विवाद में बेटों ने मिलकर बाप को मार डाला, खेत में पड़ा मिला शव

Tue, 02 Nov 2021 02:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Nov 2021 02:56 PM IST
सार

गोंडा में संपत्ति के विवाद में बेटों ने बाप पर कुदाल से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
A man murdered in Gonda by his sons.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के थाना धानेपुर के ग्राम अहिरनडीह में रिटायर चपरासी की उसके ही बहू व बेटों ने हत्या कर दी । छोटे बेटे ने अपने ही सगे भाइयों, भाभी व भतीजों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक हीरालाल भैया (65) हरिभानदत इंटर कॉलेज धानेपुर से चपरासी के पद रिटायर होकर अपने पैतृक गांव में ही रह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर नमूने लिए हैं। थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडे ने बताया कि मृतक के छोटे पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम पूरे पंडित वृंदावन के मजरा अहिरनडीह ने दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने माता-पिता को लेकर दवा कराने गोंडा गया था और इसके बाद उन्हें अपने पैतृक गांव पूरे पंडित वृंदावन के अहिरनडीह में छोड़कर वापस गोंडा चला गया।
विज्ञापन


सोमवार की रात मां ने मोबाइल से सूचना दी कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिजन राम सुरेश यादव पुत्र हीरालाल, प्रदीप यादव पुत्र हीरालाल, हरिशंकर यादव पुत्र प्रदीप यादव, विद्या देवी पत्नी राम सुरेश यादव, नंदकिशोर यादव पुत्र राम सुरेश यादव ने झगड़ा व मारपीट की और पिता को लेकर कहीं गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर वह तुरंत अपने पैतृक गांव पहुंचा और खोजबीन करने लगा। उसे पिता का शव दशरथ लाल के खेत में चित पड़ा मिला। उनके सिर से खून बह रहा था और मांस के चीथडे आसपास पड़े हुए थे। युवक ने बताया कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed