{"_id":"615172388ebc3eb5dc29bc91","slug":"a-man-murdered-in-fatehpur-kotwali-kshetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: लाठियों से पीटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: लाठियों से पीटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Mon, 27 Sep 2021 12:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:56 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली के एक गांव में एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डडियामऊ में रविवार शाम को घर से निकले युवक की लाठी, डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह युवक का शव खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डडियामउ निवासी अजय कुमार वर्मा (35) पुत्र रामचन्द्र रविवार को अपने पिता से पांच सौ रूपये लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन
देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह नन्दनाकला डडियागउ संपर्क मार्ग पर अजय वर्मा का शव खून से लथपथ दशा में पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं, पास में जिस डंडे से युवक पर हमला किया गया। वह भी पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।