सीतापुर: आपसी विवाद से बौखलाये पति ने धारदार हथियार से वारकर पत्नी को मौत के घाट उतारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर जिले के थाना रामकोट इलाके गुरुवार देर रात आपसी विवाद को लेकर अधेड़ ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। थाना रामकोट के बैटपुर निवासी नीरू (50) पत्नी रामनरेश का गुरुवार की रात अपने ही पति से विवाद हो गया।
कहासुनी इतनी बढ़ी की पति के सिर पर खून सवार हो गया। आरोप है कि गुस्साए पति ने पत्नी के सिर और जबड़े पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पाकर एसओ रामकोट संजीत सोनकर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के बेटे धर्मेश का कहना है कि माता पिता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
पति-पत्नी के बीच चलती रहती थी अनबन
बताया कि मां अक्सर मायके या फिर कहीं और बिना बताए चली चली चली जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी और विवाद होता रहता था। गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पिता ने मां की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
घटना को लेकर मृतका के पुत्र धर्मेश ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रामकोट संजीत सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।