{"_id":"61b43755c26fcd0385261d65","slug":"a-man-murdered-his-mother-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: शराब के नशे में धुत्त मां पर बेटे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर रूप से घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: शराब के नशे में धुत्त मां पर बेटे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर रूप से घायल महिला की मौत
Sat, 11 Dec 2021 10:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:59 AM IST
सार
शराब के नशे में घर पहुंचे युवक का अपनी मां के साथ विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने गुस्से में आकर मां पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना सदरपुर इलाके में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका के बेटे ने मामले में हत्यारोपी भाई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सदरपुर इलाके के खमरिया नानकारी गांव निवासी ऊषा देवी शुक्रवार की रात घर में थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि देर रात उसका बेटा गणेश शंकर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और कुछ देर बाद उसका अपनी मां से विवाद हो गया। आरोप है कि वाद विवाद बढ़ने पर शराब के नशे में धुत बेटे ने गुस्से में आकर मां के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुल्हाड़ी लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है।
सूचना पाकर सदरपुर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, चर्चाएं है कि शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया गया है। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर मृतक के बेटे गौरी शंकर ने हत्यारोपी भाई गणेश शंकर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ सदरपुर का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।