फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his daughter and his friend in ambedkarnagar.

ऑनर किलिंग: बेटी के कमरे में उसके दोस्त को देखकर आगबबूला हुआ बाप, दोनों की बेरहमी से कर दी हत्या

Fri, 15 Jun 2018 08:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Fri, 15 Jun 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
A man murdered his daughter and his friend in ambedkarnagar.
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

घर में अकेली बेटी के कमरे में उसके दोस्त को देखकर आगबबूला हुए पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। उसके बाद खुद बंदूक लेकर थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को घटनास्थल से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


एएसपी सुरेंद्र दास के मुताबिक, अंबेडकरनगर के आलापुर थाना के सरावां गांव निवासी शशिकांत (20) पुत्र कमलेश की हथिनाराज ग्राम पंचायत के पुरवा जंगला की वंदना (19) पुत्री जैसराज से दोस्ती थी। शशिकांत बृहस्पतिवार सुबह वंदना से मिलने उसके गांव आया था। उस समय वंदना घर पर अकेली थी। तभी अचानक वंदना का पिता जैसराज किसी काम से घर आ गया।
विज्ञापन


उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। वंदना ने दरवाजा खोला तो कमरे में शशिकांत को देखकर पिता जैसराज आग बबूला हो गया। उसके बाद उसने लाइसेंसी बंदूक उठाकर दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवारीजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो कमरे का दृश्य देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राहुल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक के साथ वंदना के पिता जैसराज को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि शशिकांत के पिता कमलेश की तहरीर पर आरोपी जैसराज व उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जैसराज के दोनों बेटे फरार हैं। शशिकांत हिमाचल प्रदेश में एक निजी कंपनी में काम करता था। गत 12 जून को उसने फोन कर 13 जून को घर आने की सूचना दी थी। बताया जा रहा है क वह घर आने के बजाय वंदना से मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां ये घटना हो गई।

पुलिस और घर वालों के बयान में विरोधाभास

A man murdered his daughter and his friend in ambedkarnagar.
ऑनर किलिंग - फोटो : amar ujala

वंदना के घर वालों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद जैसराज खुद लाइसेंसी बंदूक लेकर थाने पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस जैसराज को लेकर घटना स्थल पर गई। जबकि पुलिस का कहना है कि उसने जैसराज को घटनास्थल से ही पकड़ा है।

युवती के पेट व उसके दोस्त के सीने में लगी गोली

A man murdered his daughter and his friend in ambedkarnagar.

मामले पर एसपी संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि वंदना के पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या की है। युवती के पेट में जबकि उसके दोस्त के सीने में गोली लगी है। गोलियां काफी नजदीक से मारी गईं हैं। आरोपी जैसराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दोनों पुत्रों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed