फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his 13th wife in raebareli.

14वीं से निकाह कर 13वीं पत्नी की कर दी हत्या, झाड़ियों में मिला शव, गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 08 Oct 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
A man murdered his 13th wife in raebareli.

रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में पति ने अपनी 13वीं पत्नी की गला दबाकर हत्याकर दी और फिर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को दबोच लिया है। मृतका के पिता का कहना है कि आरोपी ने अपना 14वां निकाह भी कर लिया है।

विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के झूलामऊ गांव के पास एक झाड़ी में महिला की लाश मिलने की सूचना पर एसओ नसीराबाद बृजमोहन सिंह ने शव को कब्जे में लिया।

मृतका के पिता जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे जयसिंह मजरे हेमराज सिंह गांव के मो. सत्तार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन-चार वर्ष पहले फुरसतगंज थाना क्षेत्र के काले का पुरवा मजरे तेंदुवा गांव निवासी मो. मुस्तकीम ने उसकी पुत्री रेशमा (24) के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक तीन माह का बेटा भी है।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि मुस्तकीम मंगलवार (03 अक्टूबर) सुबह उसके घर आया और कहा कि अपनी लड़की को घर ले आओ, हम नहीं रखेंगे। उसके बाद सूचना मिली कि पुत्री की लाश झूलामऊ गांव के पास एक झाड़ी के पास पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14वीं पत्नी के खातिर करता था प्रताड़ित

A man murdered his 13th wife in raebareli.

पिता का आरोप है कि मुस्तकीम ने बेटी को मारकर शव झाड़ियों में फेंक दिया। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतक के सीने, सिर व चेहरे पर चोट के भी निशान थे। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

पिता के मुताबिक आरोपी मुस्तकीम की मृतका 13वीं पत्नी थी। उसने अपना 14वां निकाह कर लिया है और तब से ही रेशमा को आए दिन प्रताड़ित करता रहता था और 14वीं पत्नी के खातिर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई मलिक मोहम्मद व पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतका की मां का पहले ही देहांत हो चुका था। घर में सिर्फ  पिता सत्तार व भाई मलिक मोहम्मद ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed