{"_id":"6030c11d8ebc3ee8f4298c70","slug":"a-man-mudered-his-brother-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: मोबाइल को लेकर हुए विवाद में भाई ने डंडे से पीटकर भाई की हत्या कर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: मोबाइल को लेकर हुए विवाद में भाई ने डंडे से पीटकर भाई की हत्या कर दी
Sat, 20 Feb 2021 01:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
वारदात की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र के भुड़कुड़ी निवासी रामू मिश्रा (33) का बड़े भाई सुनील मिश्रा से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद गुस्से में आए सुनील ने डंडे से रामू के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। घायल रामू को एम्बुलेंस से महोली सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की माने तो आरोपी भाई मनोरोगी है। उसका कई वर्षों से इलाज चल रहा है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक कुमार ने जांच पड़ताल की है।