लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रिंग रोड पर पुलिस चौकी के महज 200 मीटर की दूरी पर बेखौफ बाइक सवारों ने मंगलवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर गोलियां बरसा 4.50 लाख रुपये से भरा बैग लूटने की कोशिश की। व्यस्ततम सड़क पर घायल कर्मचारी मदद के लिए चिल्लाते रहे पर कोई आगे नहीं आया। इसके बावजूद दोनों दिलेरी से बदमाशों से भिड़े रहे। इनमें से एक कर्मचारी दिव्यांग है। दोनों की दिलेरी के सामने आखिर बदमाशों का हौसला पस्त हो गया। बैग छीनने में नाकाम बदमाश दुम दबाकर पैदल ही भाग निकले।
{"_id":"5ced0136bdec220777254a84","slug":"a-man-get-shot-by-goons-in-thakurganj-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलेरी: दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश, साथी को गोली लगी देख भिड़ गया दिव्यांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिलेरी: दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश, साथी को गोली लगी देख भिड़ गया दिव्यांग
Wed, 29 May 2019 05:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 May 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, बुद्धेश्वर के पास त्रिकुटा फिलिंग स्टेशन पेट्रोलपंप के कर्मचारी सुधीर कुमार (30) और आलोक यादव रोजाना की तरह मंगलवार सुबह 11 बजे पेट्रोलपंप का कैश जमा करने बाइक से बैक ऑफ बड़ौदा की चौक शाखा जा रहे थे। बुद्धेश्वर विहार निवासी आलोक यादव बाइक चला रहा था और उन्नाव निवासी सुधीर बैग लेकर पीछे बैठा था। दोनों राना पैलेस नामक मैरिज लॉन के आगे से गुजरे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने बैग पर झपट्टा मारा और बाइक को टक्कर मार दी।
घायल युवक को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक बदमाश ने सुधीर पर फायर करके बैग लूटना चाहा। कमर पर गोली लगने से घायल सुधीर ने बैग नहीं छोड़ा और आलोक लुटेरों से भिड़ गया। बदमाश ने आलोक पर फायर किया, लेकिन गोली उसके शरीर को छूते हुए निकल गई। लुटेरों से भिड़े दोनों घायल कर्मचारी मदद के लिए शोर मचाने लगे। व्यस्त सड़क पर पकड़े जाने के डर से लुटेरे अपनी बाइक मौके पर छोड़ पैदल भाग निकले। एसएसपी कलानिधि नैथानी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम को इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों को चिह्नित करने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि वे कई दिन से रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती लुटेरों की गोली से घायल सुधीर
- फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से घायल आलोक पहले हुए एक हादसे में बाएं हाथ का अंगूठा व दो अंगुलिया गंवा चुका है। उसने गोली लगने से घायल सुधीर को मजबूती से बैग पकड़ने के साथ बदमाशों से भिड़ा देखा और खुद भी जा भिड़ा। आलोक का कहना है कि लुटेरों ने चलती बाइक से पहला फायर किया था। इसके बाद छीनाझपटी करके बाइक गिरा दी। बताया कि सुधीर भी काफी समय से पेट्रोलपंप पर काम करके अपनी पत्नी अंबेकली और तीन बेटियों की परवरिश कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती लुटेरों की गोली से घायल आलोक
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपीने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम के निर्देशन में 15 उपनिरीक्षक, 6 मुख्य आरक्षी व 12 आरक्षी की छह टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अभिसूचना संकलन के लिए भी टीम लगाई गई है। सनसनीखेज वारदात पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों, पेट्रोलपंप मालिक व अन्य लोगों ने सुधीर और आलोक की दिलेरी की सराहना की। दोनों ने लुटेरों से भिड़ंत की जानकारी देने के साथ कहा कि लुटेरों से सामना होने पर आसानी से पहचान लेंगे। गंभीर रूप से घायल सुधीर की हालत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है।