फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man get looted in Lucknow.

पत्नी के इलाज के लिए लाए 70 हजार रुपये लूटकर भागे बदमाश

Mon, 11 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
A man get looted in Lucknow.
पीड़ित व्यक्ति अमीश व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

महानगर में मिडलैंड अस्पताल के बाहर रविवार को तीन बदमाशों ने चाकू के दम पर लखीमपुर खीरी निवासी अमीश चंद्र श्रीवास्तव से 70 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश ऑटो से भाग निकले।

विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में उसका रिश्तेदार घायल हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

इंस्पेक्टर महानगर प्रमोद कुमार झा ने बताया कि लखीमपुर खीरी के गांव मीरपुर निवासी अमीश विकासभवन में बाबू हैं। उन्होंने शनिवार को ही अपनी पत्नी को मिडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार को अमीश तीमारदारी में जुटा था। उसके साढ़ू राजीव श्रीवास्तव मिलने आए थे लेकिन, अस्पताल के बाहर पान की गुमटी पर एक अजनबी युवक से राजीव की मुलाकात हुई।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके रिश्तेदार भी अस्पताल में भर्ती हैं। वह कुछ ऐसे लोगों को जानता है जो बिल कम करा देते हैं। इस पर राजीव ने अमीश को बाहर बुलाया।

इसके बाद उक्त युवक उन्हें बिचौलियों से मिलवाने के बहाने आस्था अस्पताल के पास सुनसान जगह ले गया और राजीव को एक हजार रुपये का नोट देकर छुट्टा कराकर लाने की बात कही। जैसे ही राजीव गया तभी एक ऑटो पर सवार दो अन्य बदमाश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो पकड़कर लटका पर धक्का मारकर गिरा दिया

A man get looted in Lucknow.
सीसीटीवी में कैद हुई ऑटो - फोटो : amar ujala

इसके बाद दो बदमाशों ने अमीश को पकड़ लिया और तीसरे ने गर्दन पर चाकू रखकर जेब में रखे 70 हजार रुपये छीन लिए और भागने लगे। अमीश शोर मचाते हुए ऑटो के पीछे भागा।

यह देख राजीव ऑटो को पकड़कर लटक गया लेकिन, बदमाश ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। सूचना पर एएसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश, सीओ महानगर हरेंद्र यादव व इंस्पेक्टर पीके झा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

करीबी पर शक
बदमाशों को अमीश के बारे में पूरी जानकारी थी। वह जानते थे कि अमीश के पास मोटी रकम है। उन्होंने साजिश के तहत अमीश को जाल में फंसाया और रुपये लूट लिए। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है।

अब कैसे आएंगी दवाइयां
अमीश ने पत्नी के इलाज के लिए काफी मुश्किल से रुपये इकट्ठा किए थे। कई रिश्तेदारों से कर्ज लेकर वह इलाज करा रहा था। सोमवार को ही उसकी पत्नी डिस्चार्ज होने वाली थी। इसीलिए वह जेब में नोटों की गड्डी लेकर टहल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed