{"_id":"6326b7d779351f410b609d67","slug":"a-man-found-dead-in-bijnaur-family-says-it-was-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Lucknow: ससुराल में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Lucknow: ससुराल में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Sun, 18 Sep 2022 11:46 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:46 AM IST
सार
बिजनौर में युवक का शव सड़क किनारे पाया गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के माती में रविवार सुबह खून से लथपथ अतुल रावत (25) का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतुल अपनी ससुराल माती में रहता था। शनिवार को गांव गया था। शाम 6 बजे माती के लिए निकला। सुबह शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं, पुलिस इसे हादसा बता रही है जिसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
पीजीआई के कल्ली पश्चिम का रहने वाले अतुल का विवाह ढाई वर्ष पूर्व बिजनौर इलाके के माती गांव निवासी हेमंत की बेटी निधी से हुआ था। मृतक के ससुर हेमंत का एक वर्ष पहले देहांत हो गया था। तभी से मृतक अपनी पत्नी के साथ माती ससुराल में ही रहने लगा था। कल मृतक युवक अपने गांव कली आया हुआ था। बड़े भाई आनंद ने बताया कि मृतक अतुल शाम करीब 6 बजे ससुराल माती के लिए निकला था।
विज्ञापन
आज सुबह करीब 7 बजे माती गांव के कुछ लोगों के द्वारा जानकारी मिली की अतुल का शव गढ़ी मोड़ के पास सड़क के किनारे खंती में पड़ा हुआ है जिसके बाद मृतक के भाई अपने परिजनों के साथ वहां मौके पर पहुंचकर पुलिस से भाई की हत्या होने का अंदेशा जताकर वारदात स्थल पर ही हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा के दौरान मृतक के परिजन ने मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों की चर्चा करते हुए पत्नी व उसके साथियों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते रहे । मृतक युवक बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।