फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man did murder cause his brother's death.

भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दिया कत्ल!

Sat, 06 Sep 2014 11:03 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
A man did murder cause his brother's death.

जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने भाई की मौत के प्रतिशोध में उसके नशेड़ी दोस्त की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को उसके साथी समेत गिरफ्तार करके यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


आरोपी ने कुबूला कि नशेड़ी ने उसके भाई को स्मैक की लत लगाई थी। इससे साल भर पहले उसकी मौत हो गई थी।

इंस्पेक्टर जानकीपुरम रामविशाल यादव ने बताया कि गांव भिठौली के छुटकऊ (26) की बुधवार रात हत्या के मामले में तिवारीपुर के भोला पाल व उसके दोस्त पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


भोला की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद हुआ है। भोला ने कुबूला कि नशेड़ी छुटकऊ उसके भाई दीपू पाल का दोस्त था।

सोहबत में पड़कर दीपू को स्मैक की लत लग गई थी। उसने सारी जमापूंजी उड़ा दी और साल भर पहले दीपू की मौत हो गई।

इस बीच छुटकऊ ने भोला से भी 30 हजार रुपये झटक लिए थे। उसे लगता था कि छुटकऊ की वजह से ही उसके भाई की जान गई। इसके चलते उसने छुटकऊ को ठिकाने लगाने का इरादा बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुटकऊ को बुधवार शाम खाने-पीने के बहाने घर से बुलाया। अपने दोस्त पंकज के साथ तिवारीपुर ले जाकर शराब पिलाई।

इसके बाद मौजमस्ती के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या कर दी और शव जंगल में छोड़कर दोनों आरोपी लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed