{"_id":"60bb702f8ebc3e817565f148","slug":"a-man-alleged-his-wife-for-kiling-his-daughter-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: पिता का आरोप, पत्नी ने ही कर दी नौ माह की बेटी की गला दबाकर हत्या, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: पिता का आरोप, पत्नी ने ही कर दी नौ माह की बेटी की गला दबाकर हत्या, हड़कंप
Sat, 05 Jun 2021 06:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:08 PM IST
सार
अमेठी में एक पिता ने अपनी पत्नी पर ही अपनी नौ माह की बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी शहर के पूरे नेमधर पंडित वार्ड में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया अपनी नौ माह की मासूम बच्ची का शव लेकर दिल्ली से घर लौटे पिता ने अपनी पत्नी पर ही उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात सार्वजनिक की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूरे नेमधर पंडित वार्ड निवासी सुरेश कुमार नौकरी के सिलसले में दिल्ली के करोलबाग में किराए का मकान लेकर रहते हैं। उनके साथ पत्नी गुडिय़ा व नौ माह की मासूम पार्थवी भी रहती थीं। सुरेश के अनुसार गुरुवार देर शाम वह ड्यूटी से वापस आवास पर पहुंचा तो पार्थवी अचेत अवस्था में थी। मासूम को लेकर वह अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद सुरेश किराए के वाहन से शव व पत्नी को लेकर शुक्रवार देर शाम अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद परिजनों ने पार्थवी की मौत को संदिग्ध मानते हुए गुडिय़ा से जानकारी चाही तो उसने सबको अलग-अलग कहानी बताई।
विज्ञापन
पति के अनुसार गुडिय़ा ने उससे स्वीकार किया कि उसने पार्थवी का गला दबा कर मारा था। मां के हाथों मासूम को मौत के घाट उतारने की बात सार्वजनिक हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Videos
फेफड़ों में अत्यधिक रक्तस्राव से मौत
एसपी दिनेश सिंह ने घटना को बेहद गंभीर बताया। कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण उसके सीने पर तगड़े दबाव से फेफड़ों में रक्तस्राव होना बताया गया है। एसपी ने कहा कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा।